March 10, 2026

एनआईटी की सबडिवीजन नंबर दो से सुभाष पहल व सबडिविजन खेड़ी कलां से परवीन नागर बने प्रधान

Faridabad/Alive News:  हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन दवारा जारी त्रिवार्षिक चुनावों की अग्रिम कड़ी में ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन के अंतर्गत आने वाली सबडिवीजन में यूनिट प्रधान के सुनील चौहान की अध्यक्षता सहित यूनिट के सचिव रविदत्त शर्मा के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये गए । 

इसी के तहत सबडिवीजन खेड़ी कलां में यूनियन ने कर्मचारियों के चुनाव कराये जिसमे परवीन नागर (एलडीसी) को प्रधान, योगेंदर रावत (डीईओ) को उपप्रधान, पंकज खलेरी (एलएम) को सचिव, नरेंदर कादमा (एलएम) को सहसचिव, समुन्दर सिंह (एलएम) को कैशियर, योगेश शर्मा (डीईओ) को संगठनकर्ता-1 व परवीन बूरा (एलएम) को संगठनकर्ता-2 के पद पर सर्वसम्मति के साथ निर्विरोध चुना गया दूसरे राउंड में दोपहर बाद एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन के अंतर्गत आने वाली सब डिवीजन नम्बर-दो में बिजली कर्मचारियों के पारदर्शी चुनाव कराए गए । 

जिसमे एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के प्रधान विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं यूनिट के सहसचिव सोनू कुमार गोला के नेतृत्व में एचएसईबी वर्कर यूनियन कर्मचारियों के चुनाव नम्बर-दो दफ्तर के बिजली शिकायत केंद्र के प्रांगण में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये । जिसमे सब डिवीजन नंबर-दो से सभी कर्मचारियों ने सुभाष पहल (एलएम) को सब यूनिट का प्रधान, योगेश कुमार (एएफएम) को उपप्रधान-1, सतीश कुमार (ड्राइवर) उपप्रधान-2, अमरचन्द  (एएफएम) को सचिव, देवेंदर बावला (एएलएम) को सहसचिव-1, सोनू  (एलएम) को सहसचिव-2, साधुराम देशवाल (सीए) को कैशियर, सतीश (एएलएम) को संगठनकर्ता-1 व परवीन (एएलएम) को संगठनकर्ता-2 के पद पर कर्मचारियों ने अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से चुना ।

 जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन में अपने – अपने पद की गोपनीयता के लिये चुने गए सभी नए नवनियुक्त पदाधिकारियों को यूनियन के नेता लेखराज चौधरी ने फूल मालाओं से सभी का स्वागत करते हुए शपथ ग्रहण करवाई ।