June 6, 2026

उप-मण्डल रोजगार कार्यालय ने गांवपावटा में पंजीकरण कैम्प का हुआ सफल आयोजन

Faridabad/Alive News: सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह ने बताया कि उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल (फरीदाबाद) द्वारा आज गांव पावटा मे पंजीकरण कैम्प का सफल आयोजन किया गया। जिसमे गांव पावटा की सरपंच मन्जू कुमारी द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

इस कैंप में लगभग 20 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया जिसमे मौके पर ही रजि० का पहला चरण पूरा कर दिया गया। जिसमे सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह द्वारा कैम्प मे भाग लेने वाले युवाओं को रोजगार विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया गया व पंजीकरण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर गांव पावटा की सरपंच मन्जू कुमारी, प्रमोद कुमार, तेजबीर, बदलेराम, मा० राजपाल आदि वरिष्टजन व उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल का स्टाफ उपस्थित रहा।