October 1, 2024

नीलम फ्लाईओवर के डिवाइडर पर स्कोर्पियो चलाकर किया स्टंट, देखकर लोग सहमे

Faridabad/Alive News: ट्रैफिक पुलिस शहर में अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसे वाहन चालक भी है जो लोगों का जीवन खतरे में डालकर ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला बीते बुधवार की रात को नीलम फ्लाइओवर पर देखने को मिला। एक स्कोर्पियो चालक ने फ्लाईओवर के बीचों बीच बने डिवाइडर पर गाडी का एक पहिया चढ़ाकर और दूसरा पहिया सड़क पर टेड़ी स्कोर्पियो कर स्टंट दिखा रहा था और दोनों साइड फ्लाईओवर पर वाहनों की भरमार थी। जिन वाहनों के साथ से टेढ़ी स्कोर्पियों गुजर रही थी, उनकी सांसे अटक गई थी।

डिवाइडर पर चलती स्कोर्पियो गाड़ी

लोग यह नजारा देख कर भौचके हो गए कईयों ने जमकर कोसा भी। लेकिन शीशे पर पुलिस लिखी स्कोर्पियों में सवार युवक बेखौफ होकर अजरौंदा मथुरा रोड़ की ओर निकल गए। यह घटना बीते बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की नीलम फ्लाइओवर की है। हालांकि, स्कोर्पियो गलत दिशा में तल रही थी और फ्लाईओवर में जाम में फंसे लोग जमकर हुटिंग कर रहे थे। बाल- बाल कई लोगों की जान बची।

क्या कहना है ट्रैफिक एसएचओ
इसकी हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से यह हमें जानकारी मिली है। हम इस एस्कोर्पियो गाड़ी का चालान करेंगे।

-दर्पण सिंह, एसएचओ- ट्रैफिक पुलिस।