October 28, 2026

सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि

Faridabad/Alive News : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल के निदेशक सत्येंद्र भड़ाना, स्कूल की प्रधानाचार्या देबजानी सेन गुप्ता और समस्त अध्यापकगण व छात्र छात्राओं ने जयललिता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।

सत्येंद्र भड़ाना ने जयललिता को साहसी, कुशल प्रशासक व लोकप्रिय नेता व अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जयललिता ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई थीं। स्कूल में सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।