March 10, 2026

सराय के गवर्नमेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया।

विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्यों द्वारा सराय ख्वाजा मेन मार्केट फरीदाबाद एवं सीमावर्ती कालोनियों से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा रैली में अस्सी से भी अधिक जूनियर रेडक्रॉस तथा ब्रिगेड सदस्यों ने प्रतियोगिता की ।

 भारत सरकार देश के नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक कर रही है इस अभियान में देश के करोड़ों नागरिक भाग ले रहे है। हर घर तिरंगा अभियान मे प्रत्येक देशवासी तिरंगे के पीछे बलिदानियों के अमिट बलिदान पर कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है। हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ साथ देश के सभी लोगों मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ रहा है। देश के सभी राज्यों से लेकर सभी स्थानों पर स्वतंत्रता सप्ताह में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। तिरंगा अभियान से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाती है।

उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों का और विशेष कर युवाओं का जागरूक रहना और विभिन्न चुनौतियों से लड़ने में सक्षम होना नितांत आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य सभी आयु के लोगों को साथ लेकर चलने के साथ साथ आयु के अनुसार लोगों में भेदभाव को समाप्त करना है जो युवा, वयस्क और वृद्ध सभी को प्रभावित करता है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने युवाओं से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के अंतर्गत सभी की देशभक्ति के रंग में सरोबार होकर एक होने की अपील की। तिरंगा रैली में उन्होंने सभी छात्राओं, अध्यापकों ज्योति सरिता, सुषमा, सुशीला, सुरेंद्र और अन्य सदस्यों का सम्मिलित होने पर हर घर तिरंगा यात्रा सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।