October 22, 2026

राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रीजनल सेंटर फॉर बायोटैक्नोलोजी का किया भ्रमण

Faridabad/Alive News : बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के अन्तिम वर्ष के 26 छात्र-छात्राओं ने रीजनल सेंटर फॉर बायोटैक्नोलोजी का भ्रमण किया। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी मल्होत्रा, संकाय सदस्य डॉ. मर्यादा गर्ग और लैब अटेंडेंट जितांशु ने छात्रों की अगुवाई की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. एम.के. गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों का मन और दिमाग तरोताजा रहता है। लैब विजिट का आयोजन वैज्ञानिक डॉ. अविनाश बजाज की लैब में किया गया था। डॉ अविनाश बजाज द्वारा प्रदान की गई सहायता जबरदस्त थी।