March 20, 2026

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंदिरों की शैक्षिक यात्रा की

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के स्पिरिचुअल क्लब द्वारा दिल्ली और फरीदाबाद के पांच प्रमुख मंदिरों की शैक्षिक, आध्यात्मिक एवं जागरूकता यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों में आध्यात्मिक विकास, सांस्कृतिक संवर्धन और आंतरिक शांति को बढ़ावा देना रहा।

यात्रा के दौरान छात्रों ने करोल बाग के श्री सांवलिया मुरती मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर, गोले मार्केट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण (बिरला) मंदिर, बड़खल के श्री कृष्ण परम धाम मंदिर और अशोक एन्क्लेव, फरीदाबाद के इस्कॉन मंदिर का भ्रमण किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंदिरों में प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक साहित्य का वितरण किया गया। डॉ. सरोज साहनी और डॉ. सनातन मुनी शाहपुरकर ने आध्यात्मिक विचार साझा किए, वहीं गोपीश्वर प्रभु जी ने कीर्तन का आयोजन किया।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने इस पहल की सराहना की साथ ही स्पिरिचुअल क्लब की संयोजक डॉ. सोनिया नरूला और छात्र स्वयंसेवकों के प्रयासों को भी सराहा गया।