March 10, 2026

विभिन्न स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कक्षाओं का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत जागरुक कक्षाओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी, कानून के प्रति जागरूकता और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस दौरान निम्नलिखित विद्यालयों में गतिविधियां संपन्न हुईं:

  1. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30:
    मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र सिंह (ट्रैफिक ताऊ) ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
  2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अजरोंदा:
    मुख्य सिपाही सुनील ने विद्यार्थियों को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का महत्व और नए आपराधिक कानूनों में किए गए प्रमुख बदलावों की जानकारी दी।
  3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर चंदेला:
    मास्टर ट्रेनर स.उप.नि. अशोक कुमार ने छात्रों को बेसिक ड्रिल गतिविधियों जैसे सावधान, विश्राम, सल्यूट आदि की व्यवहारिक ट्रेनिंग दी गई।
  4. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली:
    स.उप.नि सुरेन्द्र सिंह, समन्वयक स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम, ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान, नैतिक जिम्मेदारी और “नशा मुक्त भारत अभियान” के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा जागरूक किया कि कैसे एक जिम्मेदार नागरिक बनते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।