March 7, 2026

गोबर निस्तारण को लेकर सख्ती, अवैध डेयरियों पर होगी कार्रवाई

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर नगर निगम ने पशु अपशिष्ट (गोबर) के वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निगम क्षेत्र, विशेषकर अनधिकृत कॉलोनियों में गोबर को खुले में, सड़कों व सीवर लाइनों में फेंकने से सीवर ओवरफ्लो, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
इस समस्या की रोकथाम के लिए कैटल डंग मैनेजमेंट पॉलिसी लागू की गई है, जिसके तहत सभी डेयरी संचालकों को निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। गोबर के संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की व्यवस्था निगम करेगा तथा “पोल्यूटर पे सिद्धांत” के तहत शुल्क वसूला जाएगा।
निगम कमिश्नर ने सभी जॉइंट कमिश्नरों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर डेयरियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। अवैध व बिना अनुमति चल रही डेयरियों पर सीलिंग, गोबर निस्तारण की व्यवस्था न होने पर जुर्माना और पशुओं को जब्त कर गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन पर 10 हजार रुपये तक पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी लगाई