October 27, 2026

चोरी की ऑटो बरामद, आरोपी गिरफ्तार

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 25 ने गिरफ्तार किया है

Faridabad/Alive News : वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 25 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का ऑटो पुलिस ने बरामद किया है।

भूपानी वासी शिवम कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। उसने अपना ऑटो अजरौंदा में अपने घर से बाहर रात करीबसाढ़े 9 बजे खडा किया था, करीब 20 मिनट बाद आकर देखा तो आटो वहां से गायब था। जिस पर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर आरोपी अकरम वासी गांव चौसा पिनगवां को रेड लाइट ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी किए गए ऑटो को आगरा नहर की पटरी खेड़ीपुल से बरामद कराया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ऑटो को अजरोंदा से चोरी किया था, ऑटो को नहूं ले जा रहा था, रास्ते में ऑटो खराब हो गया था जिसको वहीं पर खड़ा छोड़ दिया।