October 27, 2026

नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों को वितरित की गई स्टेशनरी

Faridabad/Alive News: नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों को स्टेशनरी, खाद्य सामग्री व आर्थिक सहायता वितरित की गई। यह स्टेशनरी व खाद्य सामग्री संजय कालोनी स्थित चेतना वेलफेयर सोसायटी में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को भेंट की गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा, आल इंडिया टैक्स लायर्स एसोसिएशन के स्टेट महासचिव संदीप सेठी एडवोकेट, दीपक गेरा एडवोकेट, प्रशांत मेहता(चीनू), चेतना वेलफेयर सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश पंत शर्मा, विष्णु शर्मा, विशेष अध्यापिका चित्रलेखा, लता, मनीष मिश्रा, मिथलेश, अजय वर्मा मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए युवा भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि सभी संस्थाओं को दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि उनको सभी सुविधाओं मिल सकें।नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था का प्रयास है कि स्पेशल बच्चों की सहायतार्थ वह हर तीन माह में कोई न कोई जनहित कार्य करे ताकि स्पेशल बच्चे किसी भी आवश्यक चीज से महरूम न रहे।इस मौके पर चेतना वेलफेयर के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश पंत शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में 130 स्पेशल बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। उनकी सभी प्रकार की जरूरत को दानदाताओं की मदद से पूरा किया जाता है।