आज राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
New Delhi/Alive News: संसद का बजट सत्र मंगलवार 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। वह दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इसी दिन केंद्र सरकार अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी। यह 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट का संकेत दे सकती है। […]
रेशनेलाइजेशन के लिए विभागों ने भेजी रिपोर्ट, 31 विभाग बाकी
Chandigarh/Alive News: हरियाणा के सरकारी विभागों और बोर्ड निगमों में सरकारी पदों को तर्कसंगत बनाने और सर्विस रूल को संशोधित करने के लिए हरियाणा सरकार ने काम शुरू कर दिया है। अभी तक 8 विभागों ने रिपोर्ट आयोग को भेजी है, शेष 31 विभागों की रिपोर्ट का इंतजार है। कार्य में तेजी लाने के लिए […]
हरियाणा सरकार ने जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र की समय सीमा की तय
Chandigarh/Alive News: हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम 2014 के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों को प्रदान की जाने वाली 5 से अधिक सेवाओं तथा हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण अभिकरण की तीन सेवाओं की निर्धारित समय-सीमा अधिसूचित की है। मुख्य सचिव ने बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता प्रतियां चालू वर्ष के […]
चिराग योजना का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध
Chandigarh/Alive News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंचकूला के जिला अध्यक्ष गोपीचंद महासचिव रूपेश कौशिक और कोषाध्यक्ष बाबूराम ने चिराग योजना का विरोध करते हुए कहा कि इससे सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब पहली कक्षा में एडमिशन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा आयु संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए […]
नवनियुक्त 270 डॉक्टरों का सरकारी अस्पतालों से हुआ मोहभंग
Chandigarh/Alive News: डॉक्टर की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों को अभी राहत नही मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल जनवरी में डॉक्टरों के 12 से 52 पदों के आवेदन निकाले थे। अगस्त में 847 मेडिकल अफसरों की नियुक्ति भी दी गई थी। लेकिन इनमें से 163 डॉक्टरों ने ज्वाइन ही नहीं किया। वहीं 107 […]
मेंटर एप करेगा पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर की जांच
Chandigarh/Alive News: राजकीय स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा तक पढ़ रहे विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर की भी अब शिक्षा विभाग जांच करेगा। अगले माह से होने वाले इस कार्य के लिए विभाग की ओर से मेंटर एप बनाया गया है। इसके माध्यम से ही बच्चों की बौद्धिक स्तर की जांच की जाएगी। विभाग हर […]
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद राजकीय स्कूलों में कराए गए कार्यों का करेगी ऑडिट
Chandigarh/Alive News: प्रदेश के विभिन्न राजकीय स्कूलों में कराए गए विकास कार्यों का हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ऑडिट कराएगा। इसके लिए विभागीय टीमों के जिले बदल दिए गए। इसे लेकर परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की ओर से सभी जिलों के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को लेटर भेजा गया। शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से भेजे […]
सुरक्षित होगा स्कूली बच्चों का सफर, सरकार ने बसों की जांच के लिए कमेटी का किया गठन
Chandigarh/Alive News: सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया कि बच्चों का स्कूली सफर सुरक्षित रहे, इसके लिए स्कूल बसों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में तकनीकी विशेषज्ञ, मोटर वाहन, इंस्पेक्टर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी […]
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों की मदद करेगा 5पी
Chandigarh/Alive News: सीबीएसई बोर्ड की अगले माह से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इस एग्जाम के पैटर्न को समझने के लिए बोर्ड की ओर से कंप्यूटर क्वेश्चन बैंक जारी किया गया है। नौवीं और दसवीं क्लास के लिए 40% और 12वीं क्लास के लिए 30% योग्यता आधारित प्रश्न इस बैंक […]
भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई से बच रही सरकार, पिछले 11 महीने में 60 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत
Chandigarh/Alive News: हरियाणा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई से बच रही है। पिछले 11 महीनों से अब तक 60 अधिकारियों को हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ट्रैप कर चुका है। केस चलाने की सरकार के द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने से विजिलेंस ब्यूरो चार्जशीट दायर नहीं कर पा रहा है। इसका लाभ उठाकर ट्रैप हुए अधिकारी […]

