April 26, 2024

पटना में जन अधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, हालत नाजुक

Patna/Alive News : बिहार की राजधानी पटना में जन अधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अज्ञात द्वारा गोली मारी गयी है। वारदात पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्रा कॉलोनी हाउस नंबर 155 के पास की है। रविवार की देर रात जन अधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और होटल मालिक आनंद सिंह उर्फ डब्बू सिंह घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है । 

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल से पता चला है कि मामला पुरानी रंजिश का है। फिलहाल पुलिस दूसरे एंगेल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पैसे की लेनदेन को लेकर आनंद सिंह पर फायरिंग की गई है। पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले पैसों की लेनदेन को लेकर उनका दोस्तों के बीच विवाद हुआ था।