May 2, 2024

22 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम : मलिक

Kurukshetra/Alive News : उपमंडल अधिकारी नागरिक नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा के हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में खेल महाकुम्भ में गांवों और शहरों के हजारों खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस महाकुम्भ में पहला ऐसा मौका होगा कि जिला कुरुक्षेत्र से एक साथ 22 खेलों में हजारों खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इन सभी खिलाडिय़ों को राज्य सरकार की तरफ से पुरस्कार, मैडल और प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

वे शुक्रवार को देर सायं एसडीएम कार्यालय में जिलास्तरीय खेल महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को लेकर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ के अंतर्गत 26 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक जिलास्तर पर 22 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में 14 वर्ष से कम आयुवर्ग, 17 वर्ष से कम आयुवर्ग, ओपन वर्ग, 40 वर्ष से उपर और 60 वर्ष से उपर आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार उपायुक्त सुमेधा कटारिया के मार्गदर्शन में जिलास्तरीय महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसके लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की डयूटियां लगा दी गई हैं। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और निर्धारित प्रोफार्मे के सभी कालमों को भरने के उपरांत द्रोणाचार्य स्टेडियम डीएसओ कार्यालय और सम्बन्धित स्कूलों में अपना पंजीकरण करवा सकता हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की राशि सीधे बैंक खातों में डाली जाएगी। इन खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला परिषद, शिक्षाा विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ 24 सितम्बर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल से करेंगे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिला से 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर डीएसपी राज सिंह, डीएसओ राकेश रावत, डिप्टी डीईओ नमिता कौशिक, सीएसआई रुप रविन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कहां और कब होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन
एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं की तीरअंदाजी प्रतियोगिता गांव मुर्तजापुर में 26 से 28 सितम्बर तक, एथेलेटिक्स ओपन द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 से 28 सितम्बर तक, एथेलेटिक्स अंडर-14 व 17 द्रोणाचार्य स्टेडियम में 28 से 29 सितम्बर तक, पैरा एथेलेटिक्स द्रोणाचार्य स्टेडियम में 2 अक्टूबर को, बाक्सिंग द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 से 28 सितम्बर तक, फुटबाल आर्य कन्या राजकीय स्कूल शाहबाद में 26 से 28 सितम्बर तक, बास्केट बाल द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 से 29 सितम्बर तक, बैडङ्क्षमटन द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 से 29 सितम्बर तक, जिम्रास्टिक विजडम वल्र्ड स्कूल में 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, हैंडबाल द्रोणाचार्य स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक, हाकी मारकंडेश्वर हाकी स्टेडियम शाहबाद में 26 से 28 सितम्बर तक व द्रोणाचार्य स्टेडियम में 27 से 29 सितम्बर तक, कबड्डी राष्ट्रीय द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 से 28 सितम्बर तक, खो-खो द्र्रोणाचार्य स्टेडियम में 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक, नेट बाल गुरुकुल में 30 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक, तैराकी द्र्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 से 28 सितम्बर तक, टेबल टेनिस अग्रसैन स्कूल में, टेनिस परसुराम कालेज सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक, वालीबाल द्र्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 से 28 सितम्बर तक, वेट लिफ्टिंग साई ट्रेनिंग सेंटर कुरुक्षेत्र में 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक, रेसलिंग गुरु नानक राजकीय स्कूल में 27 से 29 सितम्बर तक, वुशु महाराणा प्रताप स्कूल कुरुक्षेत्र में 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक, सर्किल कबड्डी द्र्रोणाचार्य स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक, तग आफ वार द्र्रोणाचार्य स्टेडियम में 29 से 30 सितम्बर तक आयोजित की जाएंगी।