Faridabad/Alive News: खेल विभाग, खेल विभाग हरियाणा द्वारा सत्र 2026-27 के लिए जिले के सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां संचालित की जाएंगी।
जिला फरीदाबाद के कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कनोइंग, रोइंग, साइक्लिंग, लॉन टेनिस, तैराकी और वूशू खेलों की नर्सरियां संचालित की जाएंगी।
इच्छुक शिक्षण एवं खेल संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर 07 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

