June 6, 2026

डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए

Faridabad/Alive News: सीबीएसई की 10वीं कक्षा के घोषित परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छात्रों की इस सफलता से स्कूल का नाम रोशन हुआ है।

स्कूल के 207 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। इनमें से 14 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक प्राप्त किए, जबकि 33 छात्रों ने 90% से ऊपर स्कोर किया। इसके अलावा, 509 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल की।

टॉपर्स की बात करें तो दिव्या ने 98.2% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। प्रचा शर्मा ने 97.4% और तनिष्क ने 97.2% अंक प्राप्त किए।

विषयवार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। गणित में भव्य, चेतन्य और हार्दिक ने 100% अंक प्राप्त किए। दिव्या ने विज्ञान में 100% अंक हासिल किए। सामाजिक विज्ञान में मुस्कान, दिव्या और प्रचा ने 99% अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में प्रत्यक्ष ने 98% अंक हासिल किए। हिंदी में अनन्या वसुजा, अंश तेवतिया और तनिष्क ने 97% अंक प्राप्त किए, जबकि संस्कृत में दिव्या, मयंक और सान्वी वशिष्ठ ने 99% अंक हासिल किए।

इसके अलावा, 6 छात्रों ने पेंटिंग और 1 छात्र ने संगीत में 100% अंक प्राप्त किए।

स्कूल की प्रधानाचार्या नमिता शर्मा ने इस सफलता पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेहनत और लगन का परिणाम है और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।