May 6, 2024

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर किया गया भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/AliveNews : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर एनआईटी तीन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आजोजन किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व में युद्ध के तरीकों और कारणों में बड़ा अंतर आ चुका है।

अब युद्ध के समय सैनिकों की सहायता के साथ ही प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों को राहत और सहायता पहुंचाने में भी रेड क्रॉस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वभर में शांति और सौहार्द के प्रतीक के रूप में जानी जाने वाली इस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान और छवि बना ली है।

प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एक स्वयंसेवी राहत संस्था है। जो पूरे देश में 700 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है, आपदा और आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। देश के विभिन्न भागों में यह संस्था बहुत ही सफलता के साथ कार्य कर रही है। आज विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का संचालन जूनियर रेडक्रॉस इंचार्ज प्राध्यापिका मनीषा ने किया जबकि भाषण प्रतियोगिता का संचालन सविता और पूनम शर्मा ने किया।