March 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजित

Faridabad/Alive News : गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा, फरीदाबाद के जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में मंगलवार दिनांक 12 अगस्त 2025 को युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस वर्ष की थीम Youth for एसडीजीएस सतत विकास लक्ष्यों की ओर युवाओं की पहल” पर आधारित था।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, एकता तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता का संवर्धन करना था। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि दीपांजली पी जी टी शारीरिक शिक्षा ने विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनने तथा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उत्तरदायित्व लेने, पर्यावरण संरक्षण करने, देश को स्वच्छ सुंदर बनाने एवं भ्रष्टाचार मुक्त कर्तव्यनिष्ठ समाज बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन में शारीरिक शिक्षक दीपांजलि का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता तथा स्वास्थ्य जैसे विभिन्न एसडीजीएस पर अपने विचार एवं संकल्प प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण की सर्वोच्च शक्ति निहित होती है। उन्होंने उन्हें अनुशासन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने और समाज में रचनात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कहा कि आप गुणवत्ता एवं समावेशी शिक्षा को अपने जीवन का मुख्य ध्येय बनाओ तथा शिक्षा रूपी अस्त्र से अपने राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम बनो। प्राचार्य मनचंदा ने सभी सहयोगी शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।