March 29, 2024

नवरात्रि में नौ रंगों का विशेष महत्व, जानिए किस दिन पहनने कौन सा रंग?

नवरात्रि का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी है। इस दौरान लोग देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। मान्यता है कि देवी मां की पूजा व व्रत रखने से शुभफल की प्राप्ति होती है। इन पूरे नौ दिनों को भव्य उत्सव का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान अलग-अलग रंगों का भी बेहद महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन पूरे नौ दिनों तक अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने से देवी मां के नौ रूपों की असीम कृपा मिलती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नवरात्रि के अलग-अलग दिन में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

दिन 1 : पीला (मां शैलपुत्री)
नवरात्रि का पहला दिन गुरूवार को पड़ रहा है। इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग को आनंद और उत्साह प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप भी नवरात्रि के पहले दिन पर पीले रंग के कपड़े पहने।

दिन 2 : हरा (मां ब्रह्मचारिणी)
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ होता है। इस रंग को प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप भी इस रंग के कपड़े पहन सकती है।

दिन 3 : ग्रे (मां चन्द्रघंटा)
नवरात्रि के तीसर दिन यानि तृतीया को ग्रे कलर पहनना चाहिए।

दिन 4 : नारंगी (मां कूष्मांडा)
नारंगी रंग गर्मी का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही नवरात्रि के चौथे दिन इस रंग के कपड़े पहनने शुभ माने जाते हैं। इसलिए आप भी नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी कलर की कोई ड्रेस पहनने।

दिन 5 : सफेद (मां स्कंदमाता)
नवरात्रि के पांचवे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने शुभ माने जाते हैं। यह रंग पवित्रता और मासूमियत का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि इस रंग के कपड़े धारण करने से सर्वशक्तिमान देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दिन 6 : लाल (मां कात्यायनी)
लाल रंग अच्छी सेहत, प्रेम, जीवन, साहस और तीव्र जुनून का प्रतीक प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन मंगलवार है। इस दिन खासतौर पर लाल रंग के कपड़े पहनने जाते हैं। इसलिए आप भी नवरात्रि के छठवें दिन लाल रंग के कपड़े पहनने।

दिन 7 : रॉयल ब्लू (मां कालरात्रि)
नवरात्रि के सांतवें दिन रॉयल ब्लू पहने। नीला रंग सुख-समृद्धि व अच्छा स्वास्थ्य लेकर आता है। इसलिए आप इस दिन नीले रंग की कोई ड्रेस पहन सकती है।

दिन 8 : गुलाबी (मां महागौरी)
गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और स्त्री आकर्षण का प्रतीक होता है। इसके साथ ही यह रंग दया का भी माना जाता है। इसलिए आप नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने।

दिन 9 : बैंगनी और नीला (मां सिद्धिदात्री)
बैंगनी कलर ऊर्जा, जीवंतता और नीला रंग स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप नवरात्रि के नौवें यानि अंतिम दिन में इनमें से किसी एक रंग के कपड़े पहन सकती है।