September 21, 2024

खेलो को दे विशेष महत्व : रामदास रोड़

Kurukshetra/Alive News : सीआरपीएफ से सेवा निवृत निरीक्षक एवं समाज सेवी रामदास रोड़ ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी तैयार करने का सौभाग्य कुरुक्षेत्र को मिलेगा, क्योंकि कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा खेलों में से हाकी खेल में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।

सोमवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम मेंं हाकी कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारम्भ करने के उपरांत खिलाडिय़ों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले समाज सेवी रामदास रोछ़, हाकी कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष विकासदीप संधू, पूजा माडल स्कूल के प्रिंसीपल विनोद सैनी, हाकी कोच गुरविन्द्र सिंह, शिव कुमार सैनी ने विधिवत रुप से प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया और मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता को शुरु करने की घोषणा भी की।

समाज सेवी राम दास रोड़ ने खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण योगदान हैं। खेलों के माध्यम से हमारे स्वास्थ्य में सुधार आता हैं और खेलों के जरिए हम अपने जीवन में एक विशेष स्थान प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा भी युवाओं को खेलों के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। खिलाड़ी किसी भी खेल में अपनी प्रतिभा को निखार के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। इसलिए सभी युवाओं को चाहिए कि वे अपने जीवन में खेलों को भी विशेष महत्व दें।

हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू ने कहा कि हाकी कुरुक्षेत्र की तरफ से दूसरी जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसोसिऐशन का प्रयास है कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए ताकि खिलाडिय़ों को आगे जाने का एक अवसर मिल सके।

एसोसिऐशन के सचिव हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि द्रोणाचार्य स्टेडियम में द्वितीय जिला स्तरीय हॉकी चैम्पियनशिप के सीनियर वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, शाहबाद की टीम द्वितीय, जूनियर वर्ग में शाहबाद की टीम प्रथम, कुरुक्षेत्र की टीम द्वितीय, सब जूनियर वर्ग साई कुरुक्षेत्र प्रथम, सोम गुरुकुल द्वितीय, शाहबाद तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों के सीनियर वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम प्रथम और शाहबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हॉकी कोच शिव कुमार सैनी को सचिव और हॉकी कोच गुरबाज सिंह को प्रतियेागिता के संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूषों के 3-3 ग्रुप बनाएं गए है। जिसमेंं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाडी शामिल है।

उन्होंने बताया कि लडक़ों के सीनियर ग्रुप में 2 टीमें, जूनियर ग्रुप में 3 टीमें व सब जूनियर ग्रुप मेें 5 टीमें भाग ले रही हैं। इसी प्रकार लड़कियों के सीनियर व जूनियर ग्रुप में 2-2 टीमें व सब जूनियर ग्रुप मेें 5 टीमों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा इस मौके पर हाकी एसोसिऐशन की तरफ से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनू, राहुल अरोड़ा, लक्की काला सहित अन्य गणमान्य लोग और खिलाड़ी मौजूद थे।