March 10, 2026

अपनी ही मां को लुट गया बेटा 50 हजार रुपये सहित सोने के आभूषण लेकर फरार 

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद एनआईटी 3 नेहरू कॉलोनी में एक युवक ने अपनी ही मां के बैंक अकाउंट और लाखों रुपये के आभुषण पर हाथ साफ किया। तीन दिनों से रो-रो कर मां का बुरा हाल हो गया है। शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

नेहरू कॉलोनी निवासी नीतू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा रोहित (उम्र19) रक्षाबंधन पर घर आया था। पिछले पांच साल से वह अपनी दादी गुड्डी देवी के साथ के ही रह रहा है जो उससे फ्रोड के काम करवाती थी। उसकी ननद पूजा भी इस काम में अपनी मां का साथ देती थी। 

उनके बैंक से संबंधित कागजात घर में रखे थे। रोहित ने उन कागजों के माध्यम से फोन में युपीआई आईडी बनाई जिसके बाद उसने 50 हजार रुपये अपनी दादी के खाते में भेज दिये साथ ही उनका लोकर खोलकर उसमें रक्खे सोने के आभूषण लेकर चला गया। 

उन्होंने कहा कि वह अपनी पति के मौत के बाद से ही अपने दोनो बच्चों को अकेले पाल रही है । वह कोई भी गलत रास्ते पर नही है लेकिन उनका बड़ा बेटा अपनी दादी के पास रहता था उन्होंने ही उसे गलत रास्तें पर भेज दिया है। एक दिन रोहित ने छोटे बेटे को जान  से मारने की धमकी भी दी थी।  अगर उनके बेटे को कुछ भी हुआ तो वह उसे नही छोड़ेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि 

उन्होंने सैनिक कालोनी की चौकी में शिकायत दी पर कोई भी कार्यवाही नही की गई।