March 12, 2026

ससुरालियों पर चाकू से हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: दामाद ने ससुरालियों पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जीवन नगर निवासी सुशीला ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका दामाद लड़की के साथ मारपीट करता था। इसकी वजह से वह अपनी लड़की को अपने घर ले आई। दामाद ने इसके बाद उनको फोन किया और गाली गलौच की, जिसके कुछ देर बाद वह उनके घर पहुंचा गया और उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।

महिला की शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक निवासी 22 फुट रोड संजय कालोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को ससुराल वालों के साथ जाने से नाराज था और जब उसने अपने ससुराल में फोन किया तो उनके साथ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद वह गुस्से में उनके घर गया और चाकू से हमला कर दिया।