May 6, 2024

सोहन पाल सिंह छोकर बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

Faridabad/Alive News : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की टिकट चुनाव लड़े सोहनपाल सिंह छोकर को भाजपा हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया व क्षेत्र वासियों में लड्डू वितरित किए।

अपनी नियुक्ति पर सोहनपाल सिंह छोकर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। छोकर ने पार्टी नेताओं को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो अहम दायित्व सौंपा गया है उसे वे पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए पार्टी को उच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।

नव नियुक्त महामंत्री ने किसानों को पार्टी में जोड़ने तथा सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए तन-मन से प्रयत्नशील रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटा हुआ है लेकिन उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार किसान हित में ये तीन कानून लेकर आई है जो किसानों की आमदनी बढ़ाने में अहम साबित होंगे। उन्होंने किसान भाइयों से आह्वान किया कि वे विपक्ष के बहकावे में न आएं।