April 26, 2024

सोहनपाल ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण का किया अभिनंदन

Faridabad/Alive News : पृथला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनपाल सिंह छोकर ने गत दिवस सीकरी स्थित अपने निवास पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण का अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा की सरकारें किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाए हुए ताकि किसानों की आय को बढ़ाकर उनका जीवन खुशहाल बनाया जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों को अपना आंदोलन वापस लेकर सड़कों से हट जाना चाहिए क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने तीन कानूनों को होल्ड किया हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को विपक्ष के झांसे में नहीं आना चाहिए क्योंकि विपक्ष किसानों के नाम पर अपना हित साधने का प्रयास कर रहा है।

वहीं जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनपाल सिंह छोकर ने उपङ्क्षस्थत जनों को संबोधित करते हुए पार्टी की नीति-रीति से अवगत कराते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की मनोहर सरकार देश व प्रदेश के हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव विकास कार्यों में जुटी हुई है।