Faridabad/Alive News: लक्कड़पुर से हिन्दू जागरण मंच के संयोजक एवं समाजसेवी अर्जुन सिंह ने अपने सेंकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर क्षेत्र में भगवा रैली निकाली। समाजसेवी अर्जुन सिंह ने बताया कि यह भगवा यात्रा हिन्दू जागरण मंच द्वारा सुबह साढ़े 10 बजे राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक समाजसेवी अर्जुन सिंह के निवास पर पहुंची।
इस भगवा यात्रा के दौरान लोग हाथों में जय श्रीराम के झंडे लेकर नारे लगाते हुए चले। उन्होंने बताया कि आज 496 साल के बनवास के बाद श्रीराम जी अपनी जन्मभूमि पर वापस लौटे हैं। उसी खुशी में लोगों ने यह शोभा यात्रा निकाली है।

उन्होंने बताया कि हम सब 22 जनवरी को अपने अपने मंदिरों में दीप जलाकर दिवाली मनाएंगे। इस भगवा यात्रा का स्वागत राधा-कृष्ण मंदिर लक्कड़पुर, रेलवे फाटक, दयालबाग चौकी, लक्कड़पुर मार्केट, सरदार बल्ली वाले रोड पर हुआ।
भगवा यात्रा में एडवोकेट राजकुमार शर्मा, कर्नल समर सिंह, दिलीप तिवारी, के.आर बिका, संजीव झा, आर.पी सिंह, रमेश मौर्या, जे.पी मिश्रा, ब्रजकिशोर, रघुवीर सिंह, रमन झा, वीरेन्द्र, आलोक व शुभम मिश्रा आदि गणमान्य लोग शामिल हुए।