May 2, 2024

समाज सेवक व लेखक अरविंद भारद्वाज को सामाजिक सस्थाओं ने किया सम्मानित

Chandigarh : आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के शुभ अवसर पर ऑल इंडिया परशुराम महादल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धर्म जागरण सामान्य विभाग चंडीगढ़ के संस्कृत प्रमुख पंडित मनोज शर्मा ने समाज सेवक व लेखक अरविंद भारद्वाज एल.एल.बी का आज भारत माता की तस्वीर देकर ,गले में माला व कंधो पर पटका डाल कर स्वागत किया ओर मेरी बेटी मेरा वैभव ट्राई सिटी ग्रुप चंडीगढ़ के प्रधान राजेश भारद्वाज ने संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर समाज कल्याण संघर्ष समिति पंचकूला के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा , सुभाष नगर के प्रधान अमित शर्मा केवल सिंह , राज पांडेय , राजेश शर्मा , सवेंदना वेलफ़ेयर सोसाइटी की प्रधान अनुराधा सिंह और संस्था से जुड़े समाज सेवकों सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।