October 30, 2026

समाज सेवी राजेश डागर अपने परिवार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया

श्रद्धालुओं ने शिव की अराधना और शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

Faridabad/Alive News

महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव गोछी के प्राचीन शिव मंदिर में आज हजारों श्रद्धालुओं ने शिव की अराधना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर एक के युवा समाज सेवी राजेश डागर व ने अपने परिवार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और गांव के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा है कि गांव के सभी लोगो पर भगवान भोले की कृपा बनी रहे। इस मौके पर प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष गंगेश तिवारी ने भी गंगाजल से भगवान शिव को जलाभिषेक किया और कहा कि भोलेनाथ की अराधना करने से घर में सुख शांति मिलती है उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर शिव की अराधना करने से शिव भगवान प्रसन्न होते है और भगतों की सभी मनोकामना पूरी करते है। मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु शास्त्री ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा कर आशीर्वाद दिया।