May 7, 2024

हार्ड वर्क के साथ करना पड़ेगा स्मार्ट वर्क भी : डॉ. सतीश

Faridabad/Alive News : जो युवा हैं। वे ऐसा आइडिया सोचों जिससे दुनिया बदल जाए। इंस्टग्राम व फेसबुक कुछ ऐसे उदाहरण हैं। जिससे दुनिया बदल गई है। यह बदले का श्रेय युवाओं को जाता है। युवा मन में फेसबुक, इंस्टग्राम व व्हाट्सअप जैसे आइडिया आए। नया सोचे और शीघ्र उसे मूर्तरूप देने की कोशिश करें।

उक्त बातें डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा ने की। वे डॉ. सुनीति आहूजा के संयोजन में आयोजित राज्य स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदलते दुनिया के साथ कदमताल करना है तो बेहतर देना होगा। हार्ड के साथ स्मार्ट वर्क भी करना पड़ेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन और डीएवी गान से प्रांरभ हुआ। कार्यक्रम मं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजेंद्र छिल्लर और डॉ. उर्मिला अग्रवाल उपस्थित थे। टेक्रीकल क्लब को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनीति आहूजा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को असल जीवन की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना था। नियमित अंतराल पर छात्रों के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पदर्धा की भी भावना जागृत होती है।

प्रतियोगिता में सोनीपत, पानीपत, पलवल, फरीदाबाद सहित 10 टीमों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय फनप्र में हरियाणा के विभिन्न जिलों जैसे सोनीपत, पानीपत, पलवल, फरीदाबाद आदि से लगभग 10 टीमो ने भाग लिया।

प्रथम स्थान पंडित जेएलएन गवर्नमेंट स्कूल की टीम को मिला। द्वितीय स्थान पर डीएवी कॉलेज की टीम रही। तीसरे स्थन पर बीएस अनंगपुरिया की टीम रही। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया।