April 20, 2024

गायिका लता मंगेशकर आई कोरोना की चपेट में, आईसीयू में कराया गया भर्ती

Mumbai/Alive News : देश में एक बार फिर कोरोना को बढ़ते मामले डराने लगे है और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

जानकारी के अनुसार मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं।

बता दें, कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।