April 28, 2024

श्री गणेश उत्सव पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गांधी कालोनी में बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बप्पा की आरती से की गई। रंगोली के कार्यक्रम में कमल मेहरा, नेहा पांचाल, निशा पांचाल, गायत्री पांचाल, किरण पांचाल, भारती पांचाल, शेखर, रेनू, तन्वी ,ज्योति पांचाल, अमित पांचाल, व सुरेखा ने भाग लिया।

9

इन सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई। जिसमे नेहा और निशा पांचाल ने गणपति की रंगोली बनाई। कमल मेहरा ने स्वच्छ भारत अभियान पर रंगोली बनाई। ज्योति एवं किरण पांचाल फूल व गए के घरेलु सामान से रंगोली बनाई।

प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए वहां राजेन्द्र पांचाल(अध्यक्ष ), डीएम थोटे(उपाध्यक्ष ), रवि पांचाल, चिंतामणि वैध , रवि लोटेकर, श्रेयास पांचाल, विलास पांचाल एवं मंडल के सभी कार्यकता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार द्वारा उनकी कला की प्रस्तुति देने के लिए सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 6 सितम्बर को संगीत कुर्सी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे केवल महिलाए ही भाग ले सकेंगी।