May 7, 2024

शर्मनाक: 6 महीने से हैवान पिता कर रहा था 11 साल की बेटी का रेप, नानी ने कराया केस दर्ज

Chandigarh/Alive News : हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से रिश्तों से भरोसा उठता नजर आ रहा है। यहां एक व्यक्ति अपनी 11 साल की बच्ची के साथ ही दुष्कर्म करता रहा। उसने ये कृत्य छह महीने तक किया। बच्ची छठी कक्षा में पढ़ती है। जिसके बाद बच्ची ने अपनी नानी को सारी घटना बताई और नानी की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची से दुष्कर्म के मामले की तहकीकात महिला एसआई कर रही हैं। बच्ची की नानी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 11 साल की दोहती ने उसको हिला देने वाली बातें बताईं। बच्ची ने बताया कि उसका पिता घर में ही रहता है, जबकि उसकी मां ड्यूटी जाती है। लगभग छह माह पहले उसकी मां ड्यूटी गई थी, तो पीछे से उसके पिता ने उसके भाई को कुछ पैसे देकर बाहर भेज दिया।

पीछे से उसका पिता उसे ऊपर के कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। वह रोई और बचाने की आवाज भी लगाई लेकिन घर में कोई नहीं था। डरती हुई वह उसके बाद कुछ नहीं बोल पाई। उसके पिता ने उसके बाद भी कई बार उसके साथ मुंह काला किया। सात-आठ दिन पहले भी यही बेशर्मी की। लेकिन वह अपनी मां को कुछ नहीं बता पाई। जिसके बाद बच्ची की नानी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।