Entertainment/Alive News: लंबे समय से दूरदर्शन के कल्ट सुपरहीरो शो शक्तिमान की फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभिनेता मुकेश खन्ना ने इसकी मेकिंग का एलान किया था। लेकिन अब उन्होंने बताया है कि इसे बनाने में एक बाधा आ गई है जिसे जानकर फैंस का दिल टूट सकता है।
अभिनेता मुकेश खन्ना ने बहुत समय पहले ही शक्तिमान फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी थी। इस दौरान शक्तिमान का लीड एक्टर कौन होगा, इसको लेकर भी काफी सुर्खियां तेज रहीं। लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर कहीं न कहीं शक्तिमान के चाहने वालों को हाथ मायूसी लग सकती है।
मुकेश ने हाल ही में शक्तिमान फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है और बताया है कि इसकी मेकिंग के सामने एक बाधा आ गई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
शक्तिमान फिल्म पर आया अपडेट
90 के दशक में दूरदर्शन पर सुपरहीरो शो के तौर पर मुकेश खन्ना के शक्तिमान ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। ये छोटे पर्दे पर एक कल्ट शो माना जाता है, जिसको फिल्म फॉर्मेट में पेश करने का एलान मुकेश की तरफ से काफी समय पहले कर दिया गया था। अब समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अभिनेता शक्तिमान मूवी पर लेटेस्ट और बड़ा अपडेट दिया है और बताया है
हमारी फिल्म दर्शकों का मनोरंजन के लिए पूरी तैयारी में लगी हुई है। लेकिन इसके सामने फिलहाल एक बाधा आ गई है। इस पर उनसे सवाल पूछा गया है कि आप कौन सी बाधा की बात कर रहे हैं तो एक्टर ने इस पर जवाब देने से साफ इनकार कर दिया है।
लेकिन मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शक्तिमान की मेकिंग कहीं न कहीं रुक गई है, जिससे एक्टर की चिंता बढ़ी हुई है। हालांकि, मुकेश खन्ना ये पहले ही क्लियर कर चुके हैं उनकी ये अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म ओटीटी और टीवी नहीं सीधा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लेकिन ऐसा कब होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

