April 19, 2024

मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Patna/Alive News : बिहार के भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाने के आरोप में बड़ी संख्या में युवतियों और युवकों को दबोचा है। पुलिस ने मकान मालिक साहिल, पत्नी कहकशां और ग्राहक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों छानबीन शुरू कर दी है। इसके लिए आरोपियों का मोबाइल नंबर भी खंगाला जा रहा है। 

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जब्बारचक इलाके में एक घर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी, यह धंधा लॉकडाउन के दौरान से चल रहा था। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने पहले आसपास के घरों को सतर्क किया और फिर साहिल के घर में दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। आपत्तिजनक हालत में युवक- युवतियां इधर उधर भागने लगे, वहीं मकान मालिक और उसकी पत्नी भी भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने मेनगेट का दरवाजा बंद कर सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस गैंग का मुख्य सरगाना अभी गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।