May 2, 2024

सेवा मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व विशाल शौभा यात्रा निकाली

Faridabad/Alive News

महाकाली सेवा मंडल 3ई-32 बीपी एनआईटी फरीदाबाद ने महाशिवरात्रि पर्व विशाल शौभा यात्रा निकाली एवं इस शोभा यात्रा में सुंदर झाकियों में भगवान शिव के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया।

इस मोके पर मंदिर की चेयरमेन गुरमीत कौर, प्रधान मनोहर लाल लखानी, उपप्रधान राजू भाटिया, सचिव दीपक अनेजा, कोषाध्यक्ष कुन्दन लखानी, सलाहकार सूरज सतीजा, कवल नैन अरोडा, महेश कपूर, इष्प्रीत सिंह, दविन्द्र पाल सिंह, परवेश कुमार, सागर भाटिया, सागर आहूजा, आर्यन जैन, निशा जैन, अरविन्द्र सिंह, पूनम अरोडा, कमलेश खत्री, सन्तोष कपूर, गीता बाला, प्रेम मेहंदीरत्ता, शीला, उषा कालरा, प्रेम अरोडा, रमन कपूर, सुख दियाल मदान आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर मंडल की चेयरमैन गुरमीत कौर ने महाकाली सेवा मंडल धार्मिक आयोजनों के साथ साथ समय समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीँ है और इस कार्य में सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा की गयी समाजसेवा हमें पुण्य के भागीदार बनाती है।