April 28, 2024

कड़ाके की ठण्ड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, अगले पांच दिन तक राहत नही

Delhi/Alive News: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज रहा। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को राहत मिली। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा रहा। पालम में 9.3, आया नगर में 9.5, रिज में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान लोधी रोड में 20.9, आया नगर में 20.4, रिज में 20.4, पालम में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पीटीआई के मुताबिक, मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अगले पांच दिनों बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के चलते मौसम विभाग ने वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी है। 

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण यातायात के सभी संसाधनों से सफर करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कोहरे के कारण ट्रेनों व विमान सेवा प्रभावित हैं। इससे यात्री ठंड में प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों ठिठुर रहे हैं तो एयरपोर्ट पर भी विमानों के परिवर्तित समय से चलने व दिल्ली की जगह किसी और स्थान के एयरपोर्ट पर उतरने की वजह से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड में ट्रेनों का इंतजार करते दिखें। नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरल एक्सप्रेस निर्धारित समय बुधवार देर शाम 8:10 बजे की जगह 12:20 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुई। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 5:50 घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे रवाना हुई। आनंद विहार टर्मिनल-आरा विशेष साढ़े पांच घंटे की देरी से अपराह्न तीन बजे चल