March 15, 2026

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने पवन पुत्र हनुमान का लिया आशीर्वाद

Faridabad/Alive News: एनआईटी-2 बी पार्क में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें निशान यात्रा (ध्वजा), सुंदरकांड पाठ, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसको भक्तों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विजय प्रताप सिंह ने इस मौके पर आए हुए भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए हिन्दू धर्म में भगवान हनुमान जी की सेवा का विशेष महत्व है, जो हनुमान जी की सेवा करते हैं उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने भक्त हनुमान से इस महामारी से पूरे विश्व को बचाने तथा इस महामारी से जल्द से जल्द विश्व निजात दिलाने की दुआ मांगी।

कार्यक्रम में तरूण चावला, चिराग झाम्ब, हार्दिक भूटानी, इशांत कथूरिया, कमल माटा, सत्यम एवं दीपक आदि ने लोगों का विशेष सहयोग देने पर आभार प्रकट किया एवं पटका पहनाकर आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। इस सुंदर कार्यक्रम में शहर के तमाम अधिवक्ता गण, राजनेता, शिक्षा जगत से जुड़े लोग, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं व प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। विजय प्रताप ने 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियो को समर्पित किया।