May 16, 2025

माता रानी के जागरण में आशीर्वाद लेने पहुंचे वरिष्ट कांग्रेसी नेता

Faridabad/Alive News: एकता नगर बाबू लाल डेरा व शिव दुर्गा विहार ए ब्लॉक में शनिवार रात को माँ जगदम्बा जागरण का आयोजन किया गया। दोनो जगह मां जागरण में वरिष्ठ काग्रेंसी नेता विजय प्रताप ने शिरकत कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है। जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है। यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकता है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए।

नेहरू कॉलोनी एवं बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती महोत्सव के मौके पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह ने भाग लिया सर्वप्रथम विजय प्रताप सिंह ने लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और डा भीम अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज को एक नई दिशा व दशा दी है। उनके जीवन की संघर्ष व सफलता की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका प्रमुख है। उन्होंने कहा कि वे एक महान समाज सुधारक व शिक्षाविद थे। उनका मानना था कि समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय मिले, जिसके लिए वे सदैव संघर्षरत रहे। हम सबको उनसे प्ररेणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर मुख्य रूप से जितेन्द्र भड़ाना पार्षद, जितेंद्र चंदेलिया रिंकू चंदीला सुमित गौड़, नीरज गुप्ता, संजीव भड़ाना, कैलाश प्रधान, उमेश प्रधान, मुन्ना लाल प्रधान, हरिश, मनोज भड़ाना, कुरैशी, सुनील, रिन्कू एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।