Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-29 में सीनियर सिटीजन ने पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम सेक्टर-29 के हाउस नंबर 602 के सामने वाले पार्क में आयोजित किया गया।
इस अभियान में रविन्द्र कुमार मनचंदा, सुबोध नागपाल, बेनी राम, जग्गी राम गौड, टी.सी. सागर समेत कई स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। सभी के सहयोग से पार्क में छायादार, सजावटी और फलदार पौधे लगाए गए।
रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस बार गुढ़ैल, चमेली और फाइकस जैसे पौधे लगाए गए हैं, जो नगर निगम की नर्सरी से लाए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल लगाए गए पौधे अब अच्छे से बढ़ रहे हैं।
सीनियर सिटीजन सुबोध नागपाल ने बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। पीपल और बरगद जैसे पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं और प्रदूषण कम करने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने और आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि हर घर में कम से कम एक पौधा लगाकर हम शहर में भी प्रदूषण को कम कर सकते हैं।
सीनियर सिटीजन ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि समय-समय पर पौधरोपण करना जरूरी है, ताकि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के असर को कम किया जा सके।

