September 16, 2026

लड़की बनकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज, अश्लील वीडियो कॉल रिकार्डिंग से करते थे ब्लैकमेल, पुलिस ने धरा

Chandigarh/Alive News: लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दोस्ती करने और बाद में अश्लील वीडियो कॉल कर उसकी रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से एक को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किसी और के नाम से लिए सिम कार्ड का प्रयोग कर लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाते थे। फिर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। बाद में भरोसे में लेकर वीडियो कॉल कर लड़कियों के जरिये अश्लीलता परोसते थे।

इस दौरान वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद इसे वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रकम ऐंठी जाती थी। गौरतलब है कि एक युवक ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत दी कि 5 दिसंबर को फेसबुक पर एक लड़की ने फ्रेड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। फिर वीडियो कॉल की और लड़की कपड़े उतारने लगी।

इसे रिकाॅर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये उससे मांगे जा रहे हैं। दबाव में उसने 10 हजार रुपये दे भी दिए हैं। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी शशांक कुमार सावन के इस मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी थी।

सीआईए ने पुनहाना जुरहाड़ा मोड से 8 दिसंबर को आरोपी रिजवान पुत्र सरफुद्दीन निवासी ओलंदा, भरतपुर, राजस्थान को काबू किया। इसके बाद उसके साथी मोहम्मद वकील निवासी कैथवाडा, भरतपुर, राजस्थान को सोमवार की शाम को पकड़ा। ये मिलकर वारदात करते थे।