Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में मार्केटिंग मैनेजमेंट विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक मार्केटिंग रणनीतियों से अवगत कराना तथा मार्केटिंग क्षेत्र के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ब्रांड मैनेजमेंट तथा मार्केट रिसर्च जैसी समकालीन तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेमिनार को छात्र-केंद्रित बनाने के लिए संयोजिका डॉ. सोनिया नरूला की विशेष प्रशंसा की गई।
वहीं डॉ. जितेंद्र ढुल ने विद्यार्थियों को अपने मार्केटिंग कौशल को विकसित करने तथा भविष्य में इस क्षेत्र में बेहतर अवसरों के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार के अंत में छात्रों ने आधुनिक मार्केटिंग तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मार्केटिंग करियर को आगे बढ़ाने की प्रेरणा ली।

