April 20, 2024

सीमा त्रिखा ने क्षेत्रवासियों को दी 23 सडक़ों की सौगात

Faridabad/Alive News : राम नवमी के अवसर पर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में रह रहे सैक्टर-21 सी निवासियों को डेढ करोड़ की लागत से बनने वाली लगभग 23 सडक़ों की सौगात देते हुए प्रदेश की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। त्रिखा ने कहा कि आज शुरू हुए विकास कार्यों से सैक्टर-21 सी व उसके आसपास के क्षेत्रवासियों व दैनिक तौर पर गुजरने वाले यात्री गणों को इस सुविधा का विशेष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्थानीय क्षेत्रवासियों से चर्चा-परिचर्चा करते रहने से स्थानीय समस्याओं का निराकरण कराने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि सभी जनसमस्याओं से वह भली-भांति परिचित है और उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी जनसमस्याओं का पूर्र्व निर्धारित समय अवधि में निराकरण करा दिया जाएगा।

3

त्रिखा ने कहा कि बडख़ल क्षेत्र के विकास में स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय में राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का उन्हें विशेष सहयोग मिल रहा है। जिसके तहत बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य सम्पन्न हो रहे है।

इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव संजीव भाटी, निवर्तमान पार्षद सतीश चंदीला, कुलदीप तेवतिया, अमित आहूजा, कर्मवीर बैंसला, हरदयाल मदान, ओ.पी. गौड़, प्रेम दीवान, तपन वर्मा, सुनील भड़ाना सहित अनेकों क्षेत्रवासियों व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।