October 2, 2024

देखिये दुनिया की 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाएं

दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं को चुनने की तो बहुत मुश्किल होता है। दुनिया की उन 10 खूबसूरत महिलाओं के बारे में, जिनका रुतबा दुनिया के कोने-कोने तक है। यह सर्वे ऑनलाइन पॉपुलैरिटी के आधार पर किया गया है। अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। 31 साल की टेलर ने अपने करियर में संगीत के क्षेत्र में दिए जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड को सात बार हासिल किया है।

साउथ अफ्रीका की मशहूर मॉडल कैंडिस स्वानपोल विक्टोरियाज सीक्रेट के साथ काम करने के लिए पहचान रखती हैं। वह 2010 में विक्टोरियाज सीक्रेट एंजेल भी बन चुकी हैं। फोर्ब्स लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज में उन्हें आठवां स्थान मिला था।

एमा वॉटसन को सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ से जाना जाता हैं। ‘हैरी पॉटर’ की सभी सीरीज में उन्होंने उम्दा काम किया है। 30 साल की एमा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में जगह मिली है। एमा एक फ्रेंच एक्ट्रेस हैं।
28 साल की अमेरिकन एक्ट्रेस सेलेना गोमेज भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। सेलेना हमेशा से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पॉप सिंगर जस्टिन बीबर संग अफेयर के बाद वह दुनियाभर में चर्चित हो गई थीं।

सुपरहिट फिल्म ‘ट्विलाइट’ की एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट अपनी सादगी भरी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल और डायरेक्टर भी हैं। क्रिस्टन कई चैरिटी में दान भी करती हैं।
बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस से शादी कर वह अमेरिका में बस गई हैं। प्रियंका का नाम भी दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार है। वह फिल्मों के अलावा चैरिटी भी करती हैं।

बॉलीवुड की ‘पद्मावती’ दीपिका पादुकोण कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। पिछली बार उन्हें रियल क्राइम बेस्ड फिल्म ‘छपाक’ में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी का किरदार बखूबी निभाया था। दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है।

पूर्व मिस वर्ल्ड और खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी ब्यूटीफुल महिलाओं की लिस्ट में है। ऐश ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश आज भी बॉलीवुड में फिल्मों में नजर आ रही हैं।

लीजा सोबर्नो एक फिलिपिनो-अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह दूनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वह अपने रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज ;फोरएवरमोर’ से दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने अपना करियर ही टीवी शोज से शुरू किया था। लीजा इस वक्त केवल 22 साल की हैं।

दक्षिण सूडानी-ऑस्ट्रेलियाई मॉडल डिकी थॉट न्यूयॉर्क में बहुत मशहूर हैं। बता दें कि डिकी ने साल 2018 में विक्टोरिया के सीक्रेट फैशन शो में हिस्सा लिया था। 25 साल की यह मॉडल फेस ऑफ फेंटी ब्यूटी का जाना-माना चेहरा हैं।

ये थी दुनिया की 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाएं ।