March 10, 2026

व्हाट्सएप पर डीसी का फोटो लगाकर पैसे मांगने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद डीसी की फोटो अपने व्हाट्सएप पर लगाकर लोगों से पैसे मांगने वाले दूसरा आरोपी को भी आज शनिवार को साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें बताया कि किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर फरीदाबाद डीसी का फोटो लगाकर उनके नाम से 50 हजार रूपये की मांग की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी दिल्ली मुनिरका निवासी एंथोनी (उम्र 36) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त जमतीन खुप हॉकिप (उम्र 26) का खाता आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। आरोपी बीए पास है। खाताधारक जमतीन खुप हॉकिप पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों मणिपुर के रहने वाले है तथा वर्तमान में मुनिरका दिल्ली में रह रहे थे।