November 12, 2026

समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं 7 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निपटारा

Gurugram/Alive News: आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। शिविर में अलग-अलग विभागों से जुड़ी कुल 7 शिकायतें मिलीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और बुढ़ापा पेंशन से संबंधित समस्याएं रखी गईं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का तय समय सीमा में समाधान किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से बचाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इन शिविरों में मिलने वाली शिकायतों और उनके समाधान की नियमित समीक्षा करते हैं।

एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।