Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अमित कुमार ने की।
एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय से जुड़ी गलतियों और नए सदस्य जोड़ने को लेकर आईं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं भी सामने आईं। इन सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार है। नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया जाता है, जहां अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याएं सुनकर उनका जल्द समाधान किया जाता है।
इस दौरान एसीपी राजीव कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

