July 5, 2026

डीपीएसजी फरीदाबाद में स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण कैंप का समापन

Faridabad/Alive News: डीपीएसजी फरीदाबाद में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित स्काउट्स एंड गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण, तृतीय सोपान, चतुर्थ चरण और स्वर्ण पंख प्रशिक्षण कैंप का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन कार्यक्रम की शुरुआत उधम सिंह अधाना (डायरेक्टर, सैनिक स्कूल) और डीपीएसजी की प्रधानाचार्य माया विजयन ने दीप प्रज्वलन कर सर्वधर्म प्रार्थना से की। श्री उधम सिंह ने कैंप का निरीक्षण किया और स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन से जुड़ने को गर्व की बात बताते हुए कहा कि इसकी तीन प्रतिज्ञाएँ ईश्वर के प्रति कर्तव्य, दूसरों के प्रति कर्तव्य और अपने प्रति कर्तव्य बच्चों में देशभक्ति और सेवा की भावना पैदा करती हैं।

प्रधानाचार्य माया विजयन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे यहां से जो भी सीखें, उसे अपने जीवन में अपनाएं और अच्छे नागरिक बनें। उन्होंने सभी से स्काउटिंग से जुड़ने और दूसरों को जोड़ने की अपील की।

डीओसी सरोज बाला ने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि हर सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई। उन्होंने राज्य से आए सहयोगियों योगेंद्र (डीओसी पलवल), देशराज (डीओसी, कुरुक्षेत्र), शशि बाला और मोनिका का भी आभार जताया।

प्रशिक्षण में योगदान देने वाले मणि राम कौशल (डीटीसी), देवेंद्र (डीओसी कब), विजय, तिलक राज, वीरेंद्र सिंह, विजय यादव, सोनिया (एचडब्ल्यूबी बुलबुल), ओयम प्री (एचडब्ल्यूबी), सीमा (एडवांस) जैसे प्रशिक्षण की भूमिका सराहनीय रही।

इसके अलावा सर्विस रोवर्स अमन, आदित्य, रामानंद, अरविंद, मिलिंद और रेजर काजल ने भी कैंप को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।