May 10, 2024

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सराय के राजकीय स्कूल में सांईस प्रदर्शनी का आयोजन

Faridabad/Alive News: सराय के राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सांईस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सांईस प्रदर्शनी में अमन प्रजापति, अंजलि, कृतिका, खुशी, नंदिनी, रितिका, किरण, सिमरन एवं अध्यापक अजय गर्ग सहित अन्य अध्यापकों ने विशेष योगदान दिया।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का अवलोकन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रामन प्रभाव के आविष्कार के संदर्भ में मनाया जाता है। इस आविष्कार की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकटरामन ने 28 फरवरी 1928 को की थी।

इस आविष्कार के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था। 2024 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी रखी गई है। प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों एवम विद्यार्थियों का सुंदर अभिव्यक्ति के लिए उत्साहवर्धन करते हुए नवाचार द्वारा नई खोज करने के लिए प्रेरित किया।