July 8, 2024

सरकारी स्कूल सेक्टर-55 में एससीईआरटी के निदेशक ने किया पौधारोपण

Faridabad/Alive News: शुक्रवार को राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-55 में एससीईआरटी के निदेशक सुनील बजाज ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में बातचीत की तथा उन्हें गणितीय पहेलियां को हल करते हुए गणित में रुचि बढ़ाने और मस्तिष्क विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने हरबंस पजल के बारे में जानकारी दी तथा एनसीईआरटी द्वारा हरबंस पजल हल करने और नए पजल बनाने की प्रतियोगिता के बारे में भी जानकारी दी देते हुए बताया कि इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

बजाज ने प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत के साथ विद्यालय के प्रांगण में मेगा प्लांटेशन अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों को सराहा तथा विद्यालय के नेतृत्व और अध्यापकों के परिश्रम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गत 6 वर्षों से सतत शीर्ष पर बने रहना बताता है कि यहां के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत व अध्यापकों ने अथक परिश्रम करते हुए य़ह चमत्कार कर दिखाया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत, उप प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप सिंह, प्राध्यापक नवीन कुमार, अरविन्द अग्रवाल, दीपक वशिष्ट, सुनित कुमार, सिकंदर सिंह, सोनिका सरोहा, रचना शर्मा आदि ने सुनील बजाज का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।