April 20, 2024

सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में कृष्ण जन्महोत्सव के साथ शहीदों को किया याद 

Faridabad/Alive News : महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने वाली सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन संस्था द्वारा 71वां स्वत्रंता दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार बड़ी धूमधम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर सुमन बाला मुख्यातिथि के रूप मौजूद थी। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमेन एस एन दुग्गल व प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने महापौर का फुल बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर ने श्रीकृष्ण जी को झूला झूलाया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में जिन शहीदों ने अपनी कुबार्नी दी है उन्हें मैं दिल से सलाम करती हूं और उनकी बदौलत आज हम खुली हवा में निडरता से सांस ले रहे हैं, यह हमारे शहीदों की ही बदौलत है। इस मौके पर संस्था की छात्रों ने देश भक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो, कर चले हम फिदां जां वतन साथियों’ जैसे गीत गाकर शहीदों को नमन किया और उन्हें भाव भीनी श्रृद्धांजली दी।

साथ ही कृष्ण जन्माष्टी के उपलक्ष्य पर राधा कृष्ण की झांकिया, व नृत्य प्रस्तुत कर उक्त त्यौहार को मनाया। संस्थान की छात्राओं ने देश पर शहीद हुए सैनिकों के जीवन पर प्रकाश डाला और कि न हालातों में देश को आजादी दिलवाई उसका बखान किया।

संस्था की प्रिंसिपल कमलेश शाह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश पर कुर्बान हुए शहीदों को भुलाया नही जा सकता और श्रीकृष्ण जन्माअष्टमी का त्यौहार भारत वर्ष के लिए प्रेरणा दायक है कि श्रीकृष्ण ने प्रेम का संदेश लोगो को दिया जिसके आधार पर आज भारत वर्ष चल रहा है। इस दैारान मंच का संचालन रितु पुरी ने बड़ी बाखूबी के साथ किया।