November 15, 2026

फरीदाबाद में सट्टा खाईवाल गिरफ्तार, 8,220 रूपए की नकदी बरामद

​Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध जुए और सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाटा पुल के पास से एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा है। अपराध शाखा एनआईटी की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई।​

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एसी नगर निवासी कृष्ण गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्चियों और 8,220 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।